विविध स्पर्धाओं के साथ लिया होली उत्सव का आनंद


 विश्वप्रभात न्यूज ब्युरो  2022-03-22
   

अकोला : फागुन के विविध रंगों से भरा होली उत्सव उत्तर भारतीय महिला मंडल की ओर से विविध स्पर्धा जिसमें नृत्य, गीत, मिमिक्री के साथ ही अनेक स्पर्धाएं लेकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय नूतन विद्यालय में रविवार 20 मार्च को होलिका उत्सव कार्यक्रम का आयोजन शाम 5 बजे किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में सुनीता तिवारी और शैला शुक्ला, उत्तर भारतीय महिला मंडल की अध्यक्षा सीमा शुक्ला, उपाध्यक्षा उर्मिला पांडे, किरण दुबे, सचिव कीर्ति मिश्रा, माया पांडे आदि ने दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान परशुरामजी की प्रतिमा के पूजन से किया गया। 
होलिका उत्सव कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रियंका जोशी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कथ्थक नृत्य में कई पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने अपने हुनर की प्रस्तुति गणेश वंदना के जरिए प्रस्तुत की। 
होलिका उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली। होली उत्सव विशेष रुप से कान्हा और राधा के प्रेम उत्सव के रुप में देखा जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में कृष्ण और राधा के रुप में उपस्थित रश्मी दुबे, कृष्ण के रुप में स्मिता दुबे के आकर्षक रुप ने सभी को मोह लिया। राधा-कृष्ण का मंच पर फूलों की वर्षा कर सभी ने स्वागत किया।
 
विविध स्पर्धा में नृत्य और गीत स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सुरेखा दुबे ने फिश पॉड में सभी को हंसाया। साथ ही रामप्रसाद मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, मोहन पांडे, अरविंद शुक्ला, मिश्रा का सपत्नीक सत्कार किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तर भारतीय महिला मंडल की अध्यक्षा सीमा शुक्ला, उपाध्यक्ष उर्मिला पांडे, किरण दुबे, सचिव कीर्ति मिश्रा, अर्चना तिवारी, स्मिता दुबे, माया पांडे, सरिता पांडे, किरण पांडे, कविता पांडे, मीना मिश्रा, राधा मिश्रा, वंदना मिश्रा, पुष्पा तिवारी, सुनीता तिवारी, पद््मा तिवारी, रेखा मिश्रा, प्रीति दुबे, शोभा दीक्षित, संध्या अवस्थी, अनीता अवस्थी आदि ने परिश्रम लिया। कार्यक्रम का रंगारंग संचालन कीर्ति मिश्रा ने किया और कार्यक्रम का समापन सहभोजन से किया गया। 

विविध स्पर्धा में यह रहे विजयी
रंगों से भरे इस होली उत्सव में रंग भरनेवाले कार्यक्रम नृत्य स्पर्धा में राखी पांडे प्रथम, द्वितीय सुषमा शुक्ला, तृतीय प्रिया मिश्रा, प्रोत्साहन पुरस्कार गौरी तिवारी, स्मिता दुबे, रश्मी दुबे को प्राप्त हुआ। गीत स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार सुरेखा दुबे, द्वितीय प्रतिभा त्रिपाठी, तृतीय पूजा दुबे और प्रोत्साहन पुरस्कार नुपूर दुबे, आंचल शुक्ला, शिवानी तिवारी, धनश्री मिश्रा को प्राप्त हुआ। लकी ड्रा का पुरस्कार रुपाली शुक्ला, प्रतिभा त्रिपाठी और राखी पांडे को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में महिला मंडल की ओर से कीर्ति मिश्रा, अर्चना तिवारी, सुरेखा दुबे, स्मिता दुबे, राधा मिश्रा, उर्मिला पांडे, किरण दुबे का विशेष सत्कार किया गया। फेसबुक के सिधे प्रसारण के लिए शिवानी तिवारी का विशेष सहयोग रहा। 

    Post Views:  647


मुख्य संपादक
संजय एम. देशमुख




सहसंपादक
सतिश एम.देशमुख


सबंधित बातम्या

सर्व